1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE IND vs AUS: भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया

LIVE IND vs AUS: भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2017 09:18 am IST,  Updated : Mar 28, 2017 10:55 am IST

धर्मशाला: टेस्ट सिरीज़ का चौथा और निर्णायक मैच किसी बॉलीवुड थ्रीलर से कम नही रहा है जहां फ़िल्म ख़त्म होने के पहले ही दर्शकों को अंत का एहसास हो जाता है। कई उतार चढ़ाव के

Josh Hazelwood- India TV Hindi
Josh Hazelwood

धर्मशाला: टेस्ट सिरीज़ का चौथा और निर्णायक मैच किसी बॉलीवुड थ्रीलर से कम नही रहा है जहां फ़िल्म ख़त्म होने के पहले ही दर्शकों को अंत का एहसास हो जाता है। कई उतार चढ़ाव के बाद मैच अब ऐसे मुक़ाम पर है जहां नतीजे का क़यास लगाना मुश्किल नही है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में कल 137 पर समेटने के बाद भारत ने बिना नुकसान के 19 रन बनाए और अब वह खेल के चौथे दिन जीत से महज़ 87  रन दूर है। मुरली विजय 6 और राहुल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

​भारत ने आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 300 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 332 रन बनाए थे।

अपडेट्स:

-रहाणे का आक्रामक रवैया, कमिंस पर लगाए दो चौक्के

-रहाणे क्रीज़ पर, पहली ही बॉल पर खाता खोला

-पुजारा रन आउट, खाता भी नहीं खोल सके

-पुजारा आए हैं बैटिंग करने

-मुरली आउट....कमिंस ने विकेट के पीछे कैच करवाया, मुरली ने 8 रन बनाए

-दूसरे छोर से भी तेज़ आक्रमण, कमिंस को लगाया गया

-हैज़लवुड का मैडन ओवर, भारत 40/0, मुरली 7, राहुल 29

-राहुल का एक और चौक्का, इस बार स्वीप लगाकर लगाया

-ओ कीफ की फ्लाइटेड बॉल, राहुल का चौक्का

-भारत 9 ओवर के बाद 31/0, मुरली 7, राहुल 20

-हैज़लवुड का अच्छा पहला ओवर जिसमें एक अपील lbw की हुई लेकिन बॉल बैट को छूकर पैड पर लगी थी

-ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए एक-दो नही 10 विकेट चाहिये जबकि भारत को मात्र 87 रन

-हैज़लवुड मुरली को बॉलिंग डाल रहे हैं

-टीम मैदान में

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल