मुंबई: IPL में आज यहां मुंबई ने पंजाब के ख़िलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया है। प्लेऑफ में प्रवेश हासिल के लिए किंग्स इलेवन पंजाब को शीर्ष पर मौजूद मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ क़िस्मत और जीत दोनों की ज़रुरत है। मुंबई की टीम अब तक 12 मैचों में नौ जीत हासिल कर आठ टीमों की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर है। पंजाब अपने दोनों मैच जीत जाती है और हैदराबाद अपना इकलौता मैच हार जाती है तो पंजाब प्ले ऑफ में जगह बना लेगा। लेकिन अगर पंजाब के साथ ही सनराइजर्स की टीम अपना मैच जीत लेती है तो फिर फैसला नेट रन रेट के हिसाब से होगा।
टीमें (संभावित):
किंग्स इलेवन पंजाब: मार्टिन गप्टिल, मनन वोहरा, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल (कप्तान), साहा, अक्षर पटेल, तेवतिया, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, ईशांत शर्मा, मैट हेनरी।
मुंबई इंडियंस:सिमंस, पार्थिव पटेल, नीतीश राना, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, कीरॉन पोलार्ड, केवी शर्मा, हरभजन सिंह, मैक्लेनघन, जसप्रीत बूमरा, लासिथ मलिंगा।
लाइव अपडेट्स: