1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव क्रिकेट स्कोर भारत बनाम वेस्टइंडीज IND vs WI Live Cricket Score: पहला टेस्ट मैच चौथा दिन, यहाँ देखें लाइव स्कोरकार्ड

लाइव क्रिकेट स्कोर भारत बनाम वेस्टइंडीज IND vs WI Live Cricket Score: पहला टेस्ट मैच चौथा दिन, यहाँ देखें लाइव स्कोरकार्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 25, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 11:59 pm IST

कप्तान विराट कोहली (नाबाद 51) और उपकप्तान आजिंक्य रहाणे (नाबाद 53) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच चौथा दिन, भारत बनाम वेस्टइंडीज़ लाइव मैच स्कोर, लाइव मैच स्कोर, 1st t- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच चौथा दिन, भारत बनाम वेस्टइंडीज़ लाइव मैच स्कोर, लाइव मैच स्कोर, 1st test ind vs wi, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम लाइव अपडेट, भारत बनाम वेस्टइंडीज़ स्कोर, India vs West Indies, India vs West Indies live match score Image Source : AP

नमस्कार स्वागत है आपका इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट में, कप्तान विराट कोहली (नाबाद 51) और उपकप्तान आजिंक्य रहाणे (नाबाद 53) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने यहां सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 260 रन की मजबूत बढ़त हासिल हो चुकी है। 

स्टंप्स के समय कोहली 111 गेंदों पर दो चौके और रहाणे 140 गेंदों पर तीन चौके लगाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 104 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान कोहली का यह 21वां और उपकप्तान रहाणे का यह 18वां अर्धशतक है। भारत ने पहली पारी में 297 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने वेस्टइंडीज को 222 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 75 रन की बढ़त हासिल थी।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रेग ब्राथवेट, जॉन कैम्पबेल, शाई होप (विकेटकीपर), शमर ब्रुक्स, डैरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमेयर, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर (कप्तान), मिग्यूएल कमिंस, शेनन गेब्रियल, केमार रोच। 

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

यहां पढ़ें भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट मैच फुल लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड और कमेंट्री

 

 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत- रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (c), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा (wk), हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमीम , जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज- क्रैग ब्रैथवेट, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, शिमरोन हेटिमर, शेन डाउरिच, शाई होप (wk), रहकेम कॉर्नवाल, जेसन होल्डर (c), रोस्टन चेस, मिगुएल कमिंस, जॉन कैंपबेल, केमर रोच, शैनन गेब्रियल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल