1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Champions Trophy 2017 : दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रन से हराया

ICC Champions Trophy 2017 : दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रन से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 03, 2017 02:44 pm IST,  Updated : Jun 03, 2017 11:16 pm IST

चैंपियंस ट्रॉफ़ी में आज यहा ग्रुप ए में साउथ अफ़्रीका ने श्रीलंका को 96 रन हरा दिया।

Hashim amla- India TV Hindi
Hashim amla Image Source : AP

लंदन: चैंपियंस ट्रॉफ़ी में आज यहा ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका से 96 रन से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 299 रन बनाए जवाब में श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 203 रन पर सिमट गई।श्रीलंका इस मैच में अपने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के बिना मैदान पर उतरी। मैथ्यूज इस साल लगातार चोटों से परेशान रहे हैं और अधीकतर मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

लाइव अपडेट्स:

- 41.3 ओवर में 203 रन पर श्रीलंका का 10वां विकेट गिरा, साउथ अफ्रीका 96 रन से मैच जीता

-40 ओवर के बाद 194/9, प्रदीप-4, परेरा-40

-38वें ओवर में श्रीलंका के दो विकेट गिरे, प्रसन्ना-13 रन, लाकमल-0 पर आउट

-37 ओवर के बाद 191/6। प्रसन्ना-13,परेरा-38

- 30वें ओवर में श्रीलंका ने खोया अपना छठा विकेट। गुणरत्ने 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 26वें ओवर में श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा। थरंगा 57 रन बनाकर आउट।

- 18 ओवर के बाद श्रीलंका 117/4। परेरा 0, थरंगा 41 पर नॉटआउट।

- 18वें ओवर में श्रीलंका ने खोए 2 विकेट। चंडीमल 12 और कापुगेदरा 0 पर आउट।

- 15 ओवर के बाद श्रीलंका 105/2। चंडीमल 8, थरंगा 35।

- 12वें ओवर में गिरा श्रीलंका का दूसरा विकेट। मेंडिस 11 रन बनाकर आउट।

- 10 ओवर के बाद श्रीलंका 87/1। थरंगा 28, मेंडिस 8 पर नाबाद।

- 9वें ओवर में गिरा श्रीलंका का पहला विकेट। डिकवेला 41 रन बनाकर आउट।

- 5 ओवर के बाद श्रीलंका 32/0। थरंगा 4, डिकवेला 24।

- 1 ओवर के बाद श्रीलंका 3/0। डिकवेला 2, थरंगा 1 पर नॉटआउट।

- साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के सामने 300 रन का टारगेट रखा।

- 50 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 299/6। डुमिनी 38, पर्नेल 7 रन बनाकर नॉटआउट।

- 45 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 255/5। डुमिनी 14, क्रिस मॉरिस 15 पर नाबाद।

- 43वें ओवर में रन आउट हुए अमला (103)। साउथ अफ्रीका 232/5।

- 42 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 228/4। मिलर 18 पर आउट, अमला ने शतक पूरा किया।

- 40 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 221/3। अमला 96, मिलर 17 पर नॉटआउट।

- 35 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 198/3। डि विलियर्स 4 रन बनाकर आउट।

- 34वें ओवर में गिरा साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट। डु प्लेसिस 75 रन बनाकर आउट। स्कोर 189/2।

- 30 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 163/1। अमला 76, डु प्लेसिस 59 पर नॉटआउट।

- 25 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 130/1। अमला 65, डु प्लेसिस 37 पर नॉटआउट।

- 20 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 90/1। अमला 39, डु प्लेसिस 24 पर नाबाद।

- 15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 55/1। फाफ डु प्लेसिस 6, अमला 22।

- साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। डि कॉक 23 रन बनाकर आउट।

- 12 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 44/0। अमला 18, डि कॉक 23।

- 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 32/0। अमला 17, डि कॉक 12।

- 9 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 28/0। अमला 13, डि कॉक 12।

- 7 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 24/0। अमला 10, डि कॉक 11।

- 5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 13/0। अमला 6, डि कॉक 5।

- 3 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 10/0। क्विंटन डि कॉक 2, अमला 6 रन।

- पहले ओवर में साउथ अफ्रीका ने बनाए 3 रन। क्विंटन डि कॉक 0, हाशिम अमला 1 रन पर नॉटआउट।

दक्षिण अफ्रीका : कविंटन डि कॉक, हाशिम आमला, फाप डूप्लेसिस, एबी डिविलियर्स (कप्तान), मिलर, डूमनी, मॉरिस, पारनेल, रबाडा, मोर्ने मॉर्कल, इमरान ताहिर।

श्रीलंका : उपल थरंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला, कुशाल परेरा, कुशाल मेंडिस, चमारा कपुगेदरा, असेला गुणारत्ने, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, सीकुगे प्रसन्ना, चांदीमल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल