Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव स्ट्रीमिंग अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप: देखें AFG vs PAK मुकाबला LIVE Online On Hotstar

लाइव स्ट्रीमिंग अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप: देखें AFG vs PAK मुकाबला LIVE Online On Hotstar

Edited by: India TV Sports Desk Published : Oct 29, 2021 10:57 am IST, Updated : Oct 29, 2021 10:57 am IST

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के 24वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम भिड़ंत अफगानिस्तान के साथ होगा।

Live Streaming, Afghanistan vs Pakistan, T20 World Cup, AFG vs PAK, LIVE Online On Hotstar, T20 worl- India TV Hindi
Image Source : GETTY Afghanistan vs Pakistan

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान के साथ भिड़ने के लिए तैयार है। पाकिस्तान ने अपने दो शुरुआती मुकाबले में पहले भारत और फिर न्यूजीलैंड को पटखनी देकर ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान है।

वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का सुपर-12 राउंड में यह दूसरा मैच है। अफगानिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड पर शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान का मुकाबला करना आसान नहीं रहने वाला है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कोशिश रहेगी की वह लगातार तीसरे मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करें।

ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 24वां मैच कब खेला जाएगा ?

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 24वां मैच, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 24वां मैच?

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2021 का 24वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जाएगा।

कब शुरू होगा अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच का मुकाबला?

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप यह मैच शाम 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन-

अफगानिस्तान- हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद, रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, असगर अफगान, मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नायब, राशिद खान, करीम जानत, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान।

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement