1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कब कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2nd T20I,क्रिकेट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और लाइव कवरेज

कब कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2nd T20I,क्रिकेट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और लाइव कवरेज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 27, 2019 10:11 am IST,  Updated : Feb 27, 2019 10:13 am IST

Live Streaming Cricket, India vs Australia: देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2nd T20I क्रिकेट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर और लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

कब कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2nd T20I,क्रिकेट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और लाइव कवरेज- India TV Hindi
कब कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2nd T20I,क्रिकेट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और लाइव कवरेज Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे टी-20 मैच में तीन विकेट से करीबी हार झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले दूसरे और आखिरी मैच को जीतकर सीरीज बचाना चाहेगी। भारत ने रविवार को विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट पर 126 रन बनाए थे और एक समय उसने मैच को अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन आखिरकार उसे तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

इस हार के बाद अब वह सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है और ऐस में सीरीज बचाने के लिए दूसरा और आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरे मैच में मेजबान टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा था। भारत के सिर्फ तीन बल्लेबाज लोकेश राहुल(50), महेंद्र सिह धोनी (नाबाद 29) और कप्तान विराट कोहली (24) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए थे। 

भारतीय टीम एक समय दो विकेट पर 69 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी और फिर पूरे 20 ओवर खेलने के बाद सात विकेट पर 126 रन तक ही पहुंच पाई थी। ऐसे में टीम को दूसरे मैच में अपनी बल्लेबाजी की क्षमता दिखानी होगी। भारत ने बेंगलुरू के इस मैदान पर अब तक पांच टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उसे तीन में जीत और दो में हार मिली है। हालांकि इस मैदान पर खेले गए पिछले दो टी-20 मैचों में उसे जीत मिली है, जिससे उसका आत्मविश्वास को बल मिलेगा। 

यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच 27 फरवरी (बुधवार) को खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच का आयोजन कहां हो रहा है?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच दूसरे टी20 मैच का आयोजन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.00 (7:00PM) बजे से लाइव देख सकेंगे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstarपर देख सकते हैं।

इसके अलावा मैच की पल-पल की डिटेल व लाइव क्रिकेट स्कोर इंडिया टीवी पर पढ़ सकते हैं। 

(With IANS input)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल