1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v BAN, T20 World Cup 2021 Live Streaming: देखें इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश मैच LIVE Online On Hotstar

ENG v BAN, T20 World Cup 2021 Live Streaming: देखें इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश मैच LIVE Online On Hotstar

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 27, 2021 08:57 am IST,  Updated : Oct 27, 2021 10:05 am IST

पहले मैच में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देने वाली इंग्लैंड की टीम आईसीसी T20 विश्व कप के 20वें मुकाबले में बुधवार को बांग्लादेश का सामना करेगी।

ENG v BAN, T20 World Cup 2021 Live Streaming- India TV Hindi
ENG v BAN, T20 World Cup 2021 Live Streaming Image Source : GETTY

गत चैम्पियन वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज कर अपने अभियान का शानदार आगाज करने वाली इंग्लैंड की टीम के सामने आईसीसी T20 विश्व कप के 20वें मुकाबले में बुधवार को बांग्लादेश की चुनौती होगी। ग्रुप-1 के इस मुकाबले में इंग्लैंड का पलड़ा भारी होगा लेकिन बांग्लादेश की टीम को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेलने का बेहतर अनुभव है।

आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेशके बीच टी-20 विश्व कप का 20वां मैच कब खेला जाएगा ?

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश के बीच टी-20 विश्व कप का 20वां मैच मैच, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम बांग्लादेशके बीच टी-20 विश्व कप का 20वां मैच मैच?

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप का 20वां मैच अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जाएगा।

कब शुरू होगा इंग्लैंड बनाम बांग्लादेशके बीच टी20 विश्व कप का 20वां मुकाबला?

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप का 20वां मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में इंग्लैंड बनाम बांग्लादेशके बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड बनाम बांग्लादेशके बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

टीमें इस प्रकार हैं: 

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम करेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। 

बांग्लादेश: महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, मोहम्मद नईम, महेदी हसन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, नूरुल हसन, अफीफ हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शमीम हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल