1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप: देखें IND vs NZ मुकाबला LIVE Online On Hotstar

लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 वर्ल्ड कप: देखें IND vs NZ मुकाबला LIVE Online On Hotstar

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 31, 2021 09:46 am IST,  Updated : Oct 31, 2021 09:46 am IST

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ने के लिए तैयार है।

IND vs NZ, India vs New Zealand, IND vs NZ T20 World Cup Match, Match 28 ICC Men's T20 World Cup 202- India TV Hindi
India vs New Zealand Image Source : AP

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला आज न्यूजीलैंड के साथ है। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों के लिए टूर्नामेंट में यह दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों ही टीमें अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हार चुकी है।

ग्रुप-2 में शामिल भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज के मुकाबले में कोशिश करेगी की वह अपनी पहली जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करें। ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 28वां मैच कब खेला जाएगा ?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 28वां मैच, 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 28वां मैच?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2021 का 28वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जाएगा।

कब शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच का मुकाबला?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप यह मैच शाम 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वरुण सीवी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड- मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल