भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 सीरीज के लिए आमने सामने हैं। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में है। इस बीच आपको ये पता होना चाहिए कि दोनों टीमों की आईसीसी रैंकिंग क्या है। दोनों टीमों के बीच रेटिंग का कितना अंतर है। हालांकि हर मैच के बाद इसमें बदलाव होगा, जिसे भी देखना काफी रोचक होगा।
आईसीसी टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड नंबर वन, टीम इंडिया दूसरे नंबर पर काबिज
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां पहले टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अभी कुछ ही दिन पहले तक भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर थी, लेकिन अब उसे नीचे आना पड़ा है। आईसीसी ने 21 अक्टूबर तक की रेटिंग अपडेट कर दी है। इसमें इंग्लैंड की टीम पहले नंबर पर काबिज है। उनकी रेटिंग 269 की चल रही है। इसके बाद नंबर भारतीय टीम का आता है। टीम इंडिया 267 की रेटिंग के साथ इस वक्त दूसरे नंबर पर काबिज है। यानी पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच दो अंकों का ही अंतर है। हालांकि ये बहुत जल्द खत्म नहीं होगा।
न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त रैंकिंग में तीसरे नंबर पर
आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे नंबर पर है और उसकी रेटिंग 260 की है। न्यूजीलैंड की टीम यहां नंबर चार पर है और उसकी रेटिंग 247 की है। यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच रेटिंग का अच्छा खास अंतर है। करीब 20 अंक भारत के ज्यादा हैं। जब ये पांच मैचों की सीरीज खत्म होगी, तब इसमें काफी कुछ बदलाव नजर आएगा।
भारत के लिए आसान नहीं होने वाला है न्यूजीलैंड का ये दौरा
वैसे तो भारत की रेटिंग और रैंकिंग दोनों न्यूजीलैंड से काफी अच्छी है, लेकिन इस आधार पर ये मान लेना कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड से मजबूत है, बेमानी होगी। न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के लिए खेलना आसान नहीं होगा। वहां टी20 में बहुत बड़े स्कोर नहीं बनते हैं और गेंदबाजों के लिए भी पिच से मदद होती है। ऐसे में ये माना जाना चाहिए कि मौजूदा सीरीज भारत के लिए आसान नहीं होगी, उसे बहुत अच्छा खेल दिखाना होगा, तभी जीत की संभावना बनेगी।
यह भी पढ़ें
कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच