1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच- जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच- जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2019 12:10 am IST,  Updated : Oct 02, 2019 03:56 pm IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच विशाखापट्नम में खेला जा रही है। यह भारत की इस साल की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत करते हुए बुधवार को यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में लंच तक बिना कोई विकेट खोए 91 रन बना लिए हैं। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का यह पहला मैच है। लंच तक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 52 और मयंक अग्रवाल 39 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। इससे पहले, मेजाबन टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए संयम के साथ बल्लेबाजी की और अपना विकेट नहीं गंवाया।

IND 202/0 ( 59.1 )

यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 02 अकटूबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच का आयोजन कहां हो रहा है?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच का डॉ। वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:30 बजे से देख सकेंगे। टॉस 9 बजे बजे होगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच  किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स (Star Sports 1 And Star Sports 3) पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।

इसके अलावा मैच की पल-पल की डिटेल व लाइव क्रिकेट स्कोर इंडिया टीवी पर पढ़ सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल