1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Streaming, NZ vs SCO, T20 World Cup : देखें NZ vs SCO मुकाबला LIVE Online On Hotstar

Live Streaming, NZ vs SCO, T20 World Cup : देखें NZ vs SCO मुकाबला LIVE Online On Hotstar

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 03, 2021 09:15 am IST,  Updated : Nov 03, 2021 09:15 am IST

न्यूजीलैंड टीम T20 विश्व कप के 32वें मुकाबले में बुधवार को स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश का अपना दावा मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

Live Streaming, NZ vs SCO, T20 World Cup : देखें...- India TV Hindi
Live Streaming, NZ vs SCO, T20 World Cup : देखें NZ vs SCO मुकाबला LIVE Online On Hotstar Image Source : GETTY

भारत को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत न्यूजीलैंड टीम टी20 विश्व कप ग्रुप दो के सुपर 12 मुकाबले में बुधवार को स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश का अपना दावा मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद केन विलियमसन की टीम ने भारत को आठ विकेट से हराकर वापसी की । न्यूजीलैंड टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिये बाकी तीनों मैच जीतने होंगे तो वह कोई कोताही नहीं बरत सकती । रनरेट बेहतर करने के लिये उसकी नजरें धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करने पर लगी होंगी।

ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 32वां मैच कब खेला जाएगा?

न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 32वां मैच, 03 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 32वां मैच?

न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2021 का 32वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जाएगा।

कब शुरू होगा न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच का मुकाबला?

न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 विश्व कप यह मैच 03 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

(With PTI Bhasha Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल