1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SCO vs NAM, T20 World Cup, LIVE Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया मैच

SCO vs NAM, T20 World Cup, LIVE Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 27, 2021 10:14 am IST,  Updated : Oct 27, 2021 10:14 am IST

 नामीबिया अपना शानदार अभियान जारी रखने के मकसद से आईसीसी T20 विश्व कप में बुधवार को स्कॉटलैंड का सामना करेगा। 

SCO vs NAM, T20 World Cup, LIVE Streaming: जानें...- India TV Hindi
SCO vs NAM, T20 World Cup, LIVE Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया मैच Image Source : GETTY IMAGES

क्वॉलीफायर्स में दो बेहतरीन जीत से सुपर-12 के लिये क्वॉलीफाई करने वाला नामीबिया अपना शानदार अभियान जारी रखने के मकसद से आईसीसी T20 विश्व कप में बुधवार को स्कॉटलैंड का सामना करेगा। गेरहार्ड इरासमस और उनके साथी विश्व क्रिकेट के लिये अनजान चेहरे हैं लेकिन उन्होंने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराने के बाद आयरलैंड पर आठ विकेट से जीत दर्ज करके सुपर 12 में जगह बनायी है। यह उस देश के लिये ऐतिहासिक क्षण था जिसका क्रिकेट को लेकर कोई इतिहास नहीं रहा है।

आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच टी-20 विश्व कप का 21वां मैच कब खेला जाएगा ?

स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच टी-20 विश्व कप का 21वां मैच मैच, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच टी-20 विश्व कप का 21वां मैच मैच?

स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप का 21वां मैच अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जाएगा।

कब शुरू होगा स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप का 21वां मुकाबला?

स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप का 21वां मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

टीमें इस प्रकार हैं: 

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), स्टीफन बार्ड, कार्ल बिरकेनस्टॉक, मिचाउ डू प्रीज़, जान फ़्रीलिंक, ज़ेन ग्रीन, निकोल लोफ़ी-ईटन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, माइकल वैन लिंगेन, डेविड वीज, क्रेग विलियम्स और पिक्की या फ्रांस।

स्कॉटलैंड: काइल कोएट्जर (कप्तान), रिची बेरिंगटन, डायलन बज, मैथ्यू क्रॉस, जोश डेवी, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, कैलम मैकलॉयड, जॉर्ज मुन्से, साफयान शरीफ, हमजा ताहिर, क्रेग वालेस, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल