1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs WI T20 World Cup Highlights: मारक्रम और रैसी की नाबाद पारियों की बदौलत प्रोटीज को मिली 8 विकेट से जीत

SA vs WI T20 World Cup Highlights: मारक्रम और रैसी की नाबाद पारियों की बदौलत प्रोटीज को मिली 8 विकेट से जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 26, 2021 08:42 am IST,  Updated : Oct 26, 2021 07:06 pm IST

ICC T20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टंइडीज का सामना किया जो साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

साउथ अफ्रीका बनाम...- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, T20 World Cup 2021 Live Streaming Image Source : GETTY

ICC T20 विश्व कप 2021 में हार से आगाज करने वाली साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में एक दूसरे का सामना किया। साउथ अफ्रीका ने आठ विकेट से इस मुकाबले में जीत हासिल की। दुबई में खेले जाने वाले इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

बता दें, साउथ अफ्रीका को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से हराया जबकि वेस्टइंडीज को इंग्लैंड ने छह विकेट से मात दी। दोनों टीमों को खाता खोलने के लिये बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर दोनों टीमें बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना ही होगा।

आइए जानते हैं इस महामुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी-20 विश्व कप का 18वां मैच कब खेला जाएगा ?

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी-20 विश्व कप का 18वां मैच मैच, 26 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी-20 विश्व कप का 18वां मैच मैच?

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का 18वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जाएगा।

कब शुरू होगा साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच का मुकाबला?

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का 18वां मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल