1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI की बैठक में मुख्य मुद्दा रहेगी लोढ़ा समिति-रिपोर्ट

BCCI की बैठक में मुख्य मुद्दा रहेगी लोढ़ा समिति-रिपोर्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 28, 2015 07:26 am IST,  Updated : Aug 28, 2015 07:30 am IST

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अगले महीने होने वाली वर्षिक महासभा से पहले शुक्रवार को वर्किंग कमिटी आखिरी अहम बैठक करेगी और इस बैठक में लोढ़ा समिति की रिपोर्ट सबसे अहम होगी। लोढ़ा

BCCI की बैठक में मुख्य...- India TV Hindi
BCCI की बैठक में मुख्य मुद्दा रहेगी लोढ़ा समिति-रिपोर्ट

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अगले महीने होने वाली वर्षिक महासभा से पहले शुक्रवार को वर्किंग कमिटी आखिरी अहम बैठक करेगी और इस बैठक में लोढ़ा समिति की रिपोर्ट सबसे अहम होगी। लोढ़ा समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में आईपीएल के परिचालन संबंधित नियमों का उल्लंघन करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित किए जाने की सिफारिश की है।

चार सदस्यीय वर्किं ग ग्रुप ने गुरुवार को आईपीएल की गवर्निग काउंसिल को अपनी सिफारिशें सौंपी। शुक्रवार को वर्किं ग कमिटी की बैठक में इस रिपोर्ट को भी रखा जाएगा।

लोढ़ा समिति द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित किए जाने के बाद गठित इस चार सदस्यीय वर्किं ग ग्रुप की अध्यक्षता आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला हैं। इसके अलावा वर्किं ग ग्रुप में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी भी शामिल हैं।

लोढ़ा समिति की रिपोर्ट आने के बाद चूंकि वर्किंग कमिटी की यह पहली बैठक है, इसलिए बैठक में सर्वाधिक चर्चा इसी रिपोर्ट पर होने की उम्मीद है। साथ ही वर्किं ग कमिटी इस अहम मसले पर विचार करेगी कि इस रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों को किस तरह लागू किया जाना चाहिए।

दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने मद्रास उच्च न्यायालय में समिति के आदेश पर रोक लगाने के लिए याचिका दाखिल कर दी है। अदालत ने इस याचिका पर बीसीसीआई को नोटिस भी जारी कर दी है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल