1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लारा ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की वकालत की

लारा ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की वकालत की

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2020 03:42 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 03:42 pm IST

ब्रायन लारा को लगता है कि सूर्यकुमार यादव की काबिलियत वाले बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारत की सफेद गेंद की टीम में शामिल होना चाहिए था।

लारा ने सूर्यकुमार...- India TV Hindi
लारा ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की वकालत की Image Source : SURYAKUMAR YADAV/TWITTER

मुंबई। वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को लगता है कि सूर्यकुमार यादव की काबिलियत वाले बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारत की सफेद गेंद की टीम में शामिल होना चाहिए था। मुंबई इंडियंस का यह बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में रन जुटाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 480 रन से सातवें स्थान पर रहा, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा का था लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया जो चर्चा का विषय रहा।

लारा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘‘मुझे कोई कारण नहीं दिखता, भारतीय टीम को देखते हुए वह इसका हिस्सा क्यों नहीं हो सकता? ’’ लारा ने कहा कि वह सिर्फ सूर्यकुमार यादव के रनों से ही नहीं हैं बल्कि उन्होंने जिस तरह से रन जुटाये हैं, उससे भी प्रभावित हैं।

डेविड वॉर्नर ने बताए दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह

उन्होंने कहा, ‘‘हां, निश्चित रूप से। वह बेहतरीन खिलाड़ी है। मैं सिर्फ खिलाड़ियों को उनके रन बनाने से नहीं देखता बल्कि उनकी तकनीक, दबाव को झेलने की काबिलियत और वे किस स्थान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, इन सभी को देखता हूं तो मेरे लिये सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिये काफी शानदार काम किया है। ’’

इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने के लिये जो कारण बताया गया है कि वो लाइन-अप में जगह की कमी बताया गया। लारा ने कहा कि वह तीसरे नंबर के स्थान के लिये फिट बैठता है। उन्होंने कहा, ‘‘वह रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक के बाद बल्लेबाजी के लिये आता और हर बार वे दबाव में होते तो वह तीसरे स्थान पर आता।’’

लारा ने कहा, ‘‘याद रखिये, किसी भी क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाजों के अलावा तीसरे नंबर का बल्लेबाज सामान्य रूप से आपका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होता है, आपका सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और मेरे लिये वह (सूर्या) मुंबई इंडियंस के लिये यह खिलाड़ी रहा है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल