1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली ने विश्व कप को देखते हुए केएल राहुल, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को लेकर दिया बड़ा बयान

सौरव गांगुली ने विश्व कप को देखते हुए केएल राहुल, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को लेकर दिया बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Mar 02, 2019 10:26 am IST,  Updated : Mar 02, 2019 10:26 am IST

 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि लोकेश राहुल को घर से बाहर रन बनाने होंगे। गांगुली ने साथ में कहा कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत देश का भविष्य हैं और उन्हें विश्व कप टीम में फिट होना चाहिए।

Sourav Ganguly- India TV Hindi
Sourav Ganguly Image Source : PTI

कोलकाता। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि लोकेश राहुल को घर से बाहर रन बनाने होंगे। गांगुली ने साथ में कहा कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत देश का भविष्य हैं और उन्हें विश्व कप टीम में फिट होना चाहिए। गांगुली ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं उनका (राहुल) समर्थन करने आया हूं। उन्हें घर से बाहर रन करने होंगे। वह बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं। आखिरी के दो टी-20 मैचों में उन्होंने शानदार खेल खेला था।"

पंत के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछने पर गंगाुली ने कहा, "उन्हें विश्व कप टीम में फिट होना पड़ेगा। मैं नहीं जानता कि वह इस समय ऐसा कर पाएंगे या नहीं, लेकिन वह निश्चित तौर पर देश के भविष्य हैं।"

पंत सीमित ओवरों में ज्यादा अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने आखिरी पांच पारियों में चार, नाबाद 40, 28, तीन और एक रन बनाए हैं। 

गांगुली ने कहा, "दिनेश कार्तिक वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में यह जाहिर है कि चयनकर्ता उन्हें विकल्प नहीं मान रहे हैं। चयनकर्ता क्या चाहते हैं, यह इस पर निर्भर करता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल