1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जूनियर डाला की जगह लुथो सिंपाला श्रीलंका दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल

जूनियर डाला की जगह लुथो सिंपाला श्रीलंका दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2021 03:36 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 03:36 pm IST

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बताया है कि जूनियर डाला की जगह तेज गेंदबाज लुथो सिंपाला को श्रीलंका दौरे के लिए सीमित ओवरों की टीम में शामिल किया गया है।

जूनियर डाला की जगह...- India TV Hindi
जूनियर डाला की जगह लुथो सिंपाला श्रीलंका दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल Image Source : GETTY

जोहानसबर्ग| क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बताया है कि जूनियर डाला की जगह तेज गेंदबाज लुथो सिंपाला को श्रीलंका दौरे के लिए सीमित ओवरों की टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ट्वीट कर कहा, "जूनियर डाला के स्वास्थ्य कारणों की वजह से हटने के कारण सिंपाला को टीम में शामिल किया गया है।"

दक्षिण अफ्रीका बुधवार को कोलंबो के लिए रवाना होगी। वनडे टीम में क्विंटन डी कॉक, लुंगी एनगिदी और डेविड मिलर नहीं होंगे लेकिन यह तीनों खिलाड़ी टी20 में शामिल होंगे।

श्रीलंका ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार से 10 दिनों तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका के साथ दो से 14 सितंबर के बीच तीन वनडे और तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है :

तेम्बा बावुमा (कप्तान), ब्यूरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन, जानेमान मलान, केशव महाराज, एडन मारक्रम, वियान मुल्डर, एनरिच नॉत्र्जे, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रैसी वान डेर डुसैन, काइल वेरिने, लिजाड विलियम्स, जॉर्ज लिंडे, लुथो सिंपाला और ड्वेन प्रिटोरियस।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल