1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2019 01:20 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 01:20 pm IST

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर परिवार के संग मुंबई के बांद्रा वेस्ट के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।

महाराष्ट्र विधानसभा...- India TV Hindi
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे सचिन तेंदुलकर  Image Source : INSTAGRAM/SACHIN TENDULKA

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस दौरान मुंबई में आम लोगों के अलावा अभिनेता और क्रिकेट हस्तियां भी मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। इस बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी परिवार के संग मुंबई के बांद्रा वेस्ट के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे।

इस दौरान सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटा अर्जुन भी मौजूद थे। सचिन तेंदुलकर ने वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ फोटो शेयर की। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वोट देना हमारा कर्तव्य है। मैंने अपना वोट दिया। आप सभी मतदान करें और इस लोकतांत्रिक घटना का हिस्सा बनें। वोट देकर मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी की। बड़ी संख्या में मतदान करें और जीवंत लोकतंत्र का हिस्सा बनें।"

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और हरियाणा की 90 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। इन दो राज्यों के अलावा देश के 18 राज्यों में 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल