1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 2020 का इंतज़ार और बढ़ने के बाद फैन्स से मिले महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2020 का इंतज़ार और बढ़ने के बाद फैन्स से मिले महेंद्र सिंह धोनी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 01:46 pm IST

लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी अब चेपक स्टेडियम में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां पर वह फैन्स से मिलते हुए भी नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : @CHENNAIIPL

चेन्नई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 अप्रैल तक स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के कार्यक्रम को छोड़कर फैन्स से मिलते नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान धोनी सभी से मिलते हुए नजर आ रहे है।

इसी बीच एक फैन से उनसे कहा, "चेन्नई आपका घर है सर।"

फैन के इस बात पर धोनी के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने सिर और हाथ हिलाते हुए हामी भी भरी।

लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी अब चेपक स्टेडियम में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां पर वह फैन्स से मिलते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह फैन्स के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं और आटोग्राफ भी दे रहे है।

बीसीसीआई ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फ्रेंचाइजियों के मालिकों के साथ बोर्ड के मुख्यालय पर बैठक की, जहां फैसला लिया गया कि वे इस महीने के आखिर तक 'देखो और इंतजार करो' की नीति पर चलेंगे। इसके बाद ही वे आईपीएल के 13वें संस्करण के भाग्य को लेकर आगे कोई फैसला करेंगे।

देशभर में जारी कोरोनावायरस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल