1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी ने जब अपनी इन बातों से जीत लिया सबका दिल, जानें उनके द्वारा कहे गए यह 10 कथन

धोनी ने जब अपनी इन बातों से जीत लिया सबका दिल, जानें उनके द्वारा कहे गए यह 10 कथन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 15, 2020 11:56 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 11:56 pm IST

धोनी ने 16 साल तक अपने बेहतरीन खेल और कप्तानी से क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज किया। इसके साथ ही वह अपने लाजवाब कथन/कोट्स से भी लाखों लोगो के दिल जीते हैं। 

Ms Dhoni Retirement Quotes,ms dhoni retirement news,ms dhoni retirement date,retirement of ms dhoni,- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के साथ ही करोड़ों फैंस को मायूस कर दिया। धोनी के संन्यास के साथ क्रिकेट के एक युग की समाप्ति मानी जा रही है। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। धोनी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े खिताब अपने नाम किए, जिसमें दो विश्व कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब शामिल है। 

धोनी ने 16 साल तक अपने बेहतरीन खेल और कप्तानी से क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज किया। इसके साथ ही वह अपने लाजवाब कथन/कोट्स से भी लाखों लोगो के दिल जीते हैं। आइये जानते हैं धोनी के द्वारा कहे 10 मसहूर कथन।

1- ''ऐसा लगता है कि आप पर 100 किलोग्राम का वजन रख दिया, इसके बाद तो आप चाहे एक पहाड़ भी रख दे फर्क नहीं पड़ता।''

यह साल 2014 की बात है जब धोनी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करने में उन्हें कितना दवाब महसूस होता है।

2- ''मैं अपनी पत्नी से कहता हूं, वह मेरे देश और माता-पिता के बाद मेरे लिए तीसरी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।''

धोनी ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही थी जब उनसे उनकी जीवन में प्रथामिकताओं के बारे में पूछा गया था।

3- ''जब तुम मरते हो तो बस मर जाते हो, तुम ये नहीं सोचते कि मरने के लिए सबसे  बढिया तरीका कौन सा है।''

धोनी ने यह कथन उस सवाल के जवाब में कहा था जब उनसे पूछा गया था कि उनके लिए कौन सा हार सबसे खराब था ऑस्ट्रेलिया दौरे की या फिर इंग्लैंड दौरे की।

4- ''सब कुछ दोहराने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है।''

जब उनसे पूछा गया कि लगभग सब कुछ प्राप्त करने के बाद कुछ है जो अभी रह गया है।

5- ''आप दर्शकों के लिए मत खेलिए, आप अपने देश के लिए खेलिए।''

जब धोनी ने कहा था कि मुझे मेरी प्रथामिकता अच्छे से पता है।

6- ''मेरे घर पर तीन कुत्ते हैं, किसी भी सीरीज के हारने या जीतने के बाद वे मुझसे एक ही तरह से व्यवहार करते हैं।''

धोनी की जब आलोचना की जा रही था तब उन्होंने यह बात कही थी।

7- ''जब तक विराम चिन्ह नहीं लग जाता वाक्य पूरा नहीं होता।''

धोनी यह बात तब कही थी जब उनसे एक सीरीज के बीच में पूछा गया कि लगता है भारत हार गया तब धोनी ने यह वाक्य कहा था। 

8- ''अगर आप शत प्रतिशत फिट नहीं हैं, और आप तब भी खेलना जारी रखते हैं तो यह खेल के साथ बेइमानी है।''

धोनी ने खिलाड़ियों के फिटनेस को लेकर यह बात कही थी।

9- ''मैं राष्ट्रीय कर्तव्य पर हूँ। बाकी सब कुछ इंतजार कर सकते हैं।''

धोनी ने यह तब कही थी जब उनकी बेटी जीवा का जन्म हुआ था और वह एक सीरीज के दौरान भारत की कप्तानी कर रहे थे।

10- मैं क्रिकेट पर ध्यान दे रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि यह एक ऐसी चीज हैं जिसमें मैं अच्छा हूं। क्रिकेट से संन्यास के बाद मैं भारतीय सेना में अपनी सेवा देना चाहता हूं। मेरे लिए यह हमेशा राष्ट्र की सेवा करने के बारे में रहा है।''

जब धोनी ने अपने संन्यास के बाद के भविष्य को लेकर अपनी बात रखी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल