1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 मैच में मात्र 6 रन पर ऑल आउट हो गई ये टीम, विपक्षी टीम ने 4 गेंदों में खत्म किया मैच

टी20 मैच में मात्र 6 रन पर ऑल आउट हो गई ये टीम, विपक्षी टीम ने 4 गेंदों में खत्म किया मैच

 Reported By: IANS
 Published : Jun 18, 2019 09:49 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 09:52 pm IST

माली द्वारा बनाए गए छह रनों के स्कोर को रवांडा ने चार गेंद में हासिल कर महिला टी-20 में सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल करने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। रवांडा ने 116 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।

माली ने बनाया महिला टी-20 में न्यूनतम स्कोर- India TV Hindi
माली ने बनाया महिला टी-20 में न्यूनतम स्कोर   Image Source : GETTY IMAGES

किगाली। माली की महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को टी-20 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम स्कोर अपने नाम किया। मेजबान देश रवांडा ने माली की महिलाओं को सिर्फ छह रनों पर ही ढेर कर दिया। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले यह रिकार्ड चीन की महिलाओं के नाम था जिन्होंने इसी साल जनवरी में यूएई के खिलाफ सिर्फ 14 रन बनाए थे।

माली द्वारा बनाए गए छह रनों के स्कोर को रवांडा ने चार गेंद में हासिल कर महिला टी-20 में सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल करने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। रवांडा ने 116 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।

माली की पारी नौ ओवर तक चली जिसमें सिर्फ एक रन बल्ले से आया जो सलामी बल्लेबाज मरियम सामाके ने बनाया। उनके बाद शून्य का आंकड़ा ही स्कोरशीट पर रहा। इस पारी में पांच अतिरिक्त रनों के साथ माली की टीम छह रन बना सकी। 

रवांडा की जोसियाने न्यारिनकुंदिनेजा ने बिना एक भी रन दिए तीन विकेट लिए। वहीं तेज गेंजबाज मैरी बिमेनयिमाना और लेग स्पिनर मार्केयुरेटी वुमिलिया ने दो-दो विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल