1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. EPL : मैनचेस्टर सिटी की लगातार 20वीं जीत, वेस्ट हैम को 2-1 से हराया

EPL : मैनचेस्टर सिटी की लगातार 20वीं जीत, वेस्ट हैम को 2-1 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Feb 28, 2021 01:48 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 01:48 pm IST

मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला के करियर की यह 500वीं जीत है तथा मैनचेस्टर सिटी के कोच के रूप में उनकी यह 200वीं जीत है। सिटी के कोच के तौर पर पेप का यह 273वां मैच था।

Man City, Ruben Diass, sports, football - India TV Hindi
football  Image Source : GETTY

मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले में वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर सभी तरह की प्रतियोगिताओं में लगातार 20वीं जीत हासिल कर ली है। मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला के करियर की यह 500वीं जीत है तथा मैनचेस्टर सिटी के कोच के रूप में उनकी यह 200वीं जीत है। सिटी के कोच के तौर पर पेप का यह 273वां मैच था।

इससे पहले मैनचेस्टर सिटी की ओर से रुबेन दिआस ने 30वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

हालांकि, वेस्ट हैम की तरफ से माइकल एंटोनियो ने 43वें मिनट में गोल कर बराबरी हासिल कर ली। पहले हॉफ तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज दौरे पर श्रीलंकाई टी-20 टीम के कप्तान बने एंजलो मैथ्यूज

दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिश की और मैनचेस्टर सिटी की ओर से जॉन स्टोंस ने 68वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।

मैनचेस्टर सिटी ने अंत तक इस बढ़त को कायम रखा और जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर सिटी ने 62 अंक लेकर अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल