1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL नीलामी में खरीददार ना मिलने पर मनोज तिवारी ने 90 रन की पारी खेलकर ऐसे दिया करारा जवाब

IPL नीलामी में खरीददार ना मिलने पर मनोज तिवारी ने 90 रन की पारी खेलकर ऐसे दिया करारा जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Dec 25, 2018 01:45 pm IST,  Updated : Dec 25, 2018 01:45 pm IST

तिवारी ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में आंध्र के खिलाफ शनिवार को पहले दिन 90 रन की पारी खेलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

मनोज तिवारी- India TV Hindi
मनोज तिवारी

विशाखापत्तनम: आईपीएल नीलामी में खरीदार नहीं मिलने पर निराशा जताने वाले बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में आंध्र के खिलाफ शनिवार को यहां पहले दिन 90 रन की पारी खेलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। पहले दिन 78 ओवर का ही खेल हो सका जिसमें बंगाल ने छह विकेट पर 194 रन बनाये। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की शुरूआत खराब रही और 31 रन तक उसने तीन विकेट गवां दिये। तिवारी ने अग्निव पान (39) के साथ चौथे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। तिवारी ने 164 गेंद की पारी में 14 चौके लगाये। 

आंध्र की ओर से केवी शशिकांत और पृथ्वी राज ने दो-दो विकेट लिये जबकि पी विजय कुमार और शोएब मोहम्मद खान को एक-एक सफलता मिली। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल