1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खराब बर्ताव के लिए मैच रेफरी क्रिस ने बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड पर लगाया जुर्माना

खराब बर्ताव के लिए मैच रेफरी क्रिस ने बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड पर लगाया जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2020 09:07 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 09:07 pm IST

यासिर शाह के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर मैच रैफरी और उनके पिता क्रिस ब्रॉड ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया।

खराब बर्ताव के लिए मैच...- India TV Hindi
खराब बर्ताव के लिए मैच रेफरी क्रिस ने बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड पर लगाया जुर्माना Image Source : PTI

दुबई। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान स्पिनर यासिर शाह के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर मैच रैफरी और उनके पिता क्रिस ब्रॉड ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया।

यह घटना पाकिस्तान की दूसरी पारी के 46वें ओवर की है जब ब्र्रॉड ने शाह को आउट करने के बाद अनुचित भाषा का प्रयोग किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विज्ञप्ति के अनुसार ब्रॉड को आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अनुचित भाषा, हरकत या भाव भंगिमा के संबंध में है।

इसके साथ ही ब्रॉड के अनुशासन रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया। यह 24 महीने में उनका तीसरा अपराध है और कुल डिमेरिट अंक तीन हो गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल