1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में मैथ्यू वेड करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी

बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में मैथ्यू वेड करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 02, 2021 10:37 am IST,  Updated : Aug 02, 2021 10:37 am IST

मैथ्यू वेड ने घरेलू स्तर पर विक्टोरिया, तस्मानिया और होबार्ट हरिकेन्स की कप्तानी की है।

matthew wade to lead australian side against bangladesh in...- India TV Hindi
matthew wade to lead australian side against bangladesh in t20 series Image Source : GETTY

विकेटकीपर मैथ्यू वेड बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में मंगलवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई करेंगे। नियमित कप्तान आरोन फिंच अपने दायें घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के दौरे से ही स्वदेश लौट आये थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि फिंच 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप तक फिट हो जाएंगे। अलेक्स कैरी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल के वनडे मैचों में फिंच की जगह कप्तानी की थी।

 IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले नॉटिंघम पहुंची भारतीय टीम, शुरू की ट्रेनिंग

ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी। कैरी बांग्लादेश के खिलाफ विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। वेड ने घरेलू स्तर पर विक्टोरिया, तस्मानिया और होबार्ट हरिकेन्स की कप्तानी की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल