1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन के दौरान कुछ इस तरह समय बिता रहे हैं मयंक अग्रवाल

लॉकडाउन के दौरान कुछ इस तरह समय बिता रहे हैं मयंक अग्रवाल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 24, 2020 06:47 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 06:47 pm IST

भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण लागू लॉकडाउन ने लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका दिया है।

लॉकडाउन के दौरान कुछ...- India TV Hindi
लॉकडाउन के दौरान कुछ इस तरह समय बिता रहे हैं मयंक अग्रवाल Image Source : AP

नई दिल्ली| भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण लागू लॉकडाउन ने लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका दिया है। मयंक और भारतीय टीम को इस बीमारी के कारण अप्रत्याशित आराम करने का मौका मिला है। पूरे देश में अधिकतर जगह कर्फ्यू जैसी स्थिति है। अभी तक भारत में कोरोनावायरस के कुल 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

मयंक ने मंगलवार को एक फोटो ट्वीट की और लिखा, "इस समय यह बात है यह नहीं है कि आप अपने परिवार के साथ कितना समय बिताते हैं, बल्कि यह जरूरी है कि आप यह समय कैसे बिताते हैं। साथ मिलकर कुछ करिए। खाना बनाइए, किताब पढ़िए, वर्कआउट करिए।" मयंक हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे से लौटे हैं, जहां भारत को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल