1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कड़ी मेहनत के बाद मयंक अग्रवाल को मिली है सफलता : करुण नायर

कड़ी मेहनत के बाद मयंक अग्रवाल को मिली है सफलता : करुण नायर

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2020 06:33 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 06:33 pm IST

कर्नाटक रणजी टीम के कप्तान करुण नायर का मानना  है कि घरेलू क्रिकेट में लगातार कड़ी मेहनत के बाद भारतीय टेस्ट ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को सफलता मिली है।

Test Cricket, Ranji trophy, Mayank Agarwal ,Karun Nair, Karnataka cricket team, Board of Control for- India TV Hindi
Mayank Agarwal Image Source : AP IMAGE

कर्नाटक रणजी टीम के कप्तान करुण नायर ने कहा कि मयंक अग्रवाल को पिछले कई सालों की लगातार कड़ी मेहनत के फल मिला है जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टेस्ट ओपनर बल्लेबाज के रूप में सफलता मिली है। ऐसे में मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में मयंक की अनुपस्थिति से अन्य खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। 

कर्नाटक को मयंक की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी क्योंकि उन्हें भारत ए टीम के साथ दस जनवरी को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है और बीसीसीआई ने उन्हें आगामी रणजी मैच से बाहर रखने का आग्रह किया है। 

भारत की तरफ से छह टेस्ट मैच खेलने वाले नायर ने कहा, ‘‘मयंक बड़ा खिलाड़ी है, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से किसी अन्य को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। ’’ मयंक ने अपने छोटे से करियर में अब तक टेस्ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक लगाये हैं और शुरू से उनके करियर पर नजर रखने वाले नायर ने उनकी जमकर तारीफ की। 

नायर ने कहा, ‘‘मयंक शुरू से ही कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी रहा है, इसलिए यह समय है जबकि उसे अपनी मेहनत का फल मिल रहा है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल