1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी के बाद बोले मयंक अग्रवाल- हम अच्छी स्थिति में हैं

पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी के बाद बोले मयंक अग्रवाल- हम अच्छी स्थिति में हैं

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2019 04:27 pm IST,  Updated : Aug 31, 2019 04:27 pm IST

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अच्छी स्थिति में हैं। ऐसी पिच पर सिर्फ पांच विकेट गंवाना हमारी टीम की ओर से अच्छा प्रयास था।’’

पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी के बाद बोले मयंक अग्रवाल- हम अच्छी स्थिति में हैं- India TV Hindi
पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी के बाद बोले मयंक अग्रवाल- हम अच्छी स्थिति में हैं Image Source : GETTY IMAGES

किंगस्टन। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पांच विकेट पर 264 तक पहुंचने के बाद भारतीय टीम अच्छी स्थिति में है। 

अग्रवाल ने 55 रन की पारी खेलकर टेस्ट में तीसरा अर्धशतक जमाया। उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थी। मुझे लगा कि पहले सत्र में गेंद थोड़ी ज्यादा मूव कर रही थी। केमार रोच और (जेसन) होल्डर ने अच्छी गेंदबाजी की। यह आसान नहीं था क्योंकि पिच में काफी नमी थी।’’ 

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अच्छी स्थिति में हैं। ऐसी पिच पर सिर्फ पांच विकेट गंवाना हमारी टीम की ओर से अच्छा प्रयास था।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल