1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में बवाने, मयंक की पारियों से मजबूत हुआ बोर्ड अध्यक्ष एकादश

वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में बवाने, मयंक की पारियों से मजबूत हुआ बोर्ड अध्यक्ष एकादश

 Reported By: IANS
 Published : Sep 29, 2018 07:01 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 03:20 pm IST

अंकित बवाने और मयंक अग्रवाल की बेहतरीन पारियों के दम पर भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे अभ्यास मैच के पहले दिन अपनी पारी 6 विकेट पर 360 रनों पर घोषित कर दी।

मयंक अग्रवाल- India TV Hindi
मयंक अग्रवाल

वड़ोदरा: अंकित बवाने (नाबाद 116) और मयंक अग्रवाल (90) की बेहतरीन पारियों के दम पर भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दो दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन अपनी पारी छह विकेट पर 360 रनों पर घोषित कर दी। इन दोनों के अलावा श्रेयस अय्यर ने 61 रन बनाए। बवाने 191 गेंदों की पारी में 15 चौके मार नाबाद लौटे। उनके साथ जलज सक्सेना 18 रन पर नाबाद रहे। 

भारतीय बोर्ड अध्यक्ष के कप्तान करुण नायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 17 के कुल स्कोर पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (8) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। इंग्लैंड में हाल ही में टेस्ट पदार्पण करने वाले हनुमा विहारी सिर्फ तीन रन ही बना सके और 40 के कुल स्कोर पर शेरमन लुइस का शिकार हो गए। 

कप्तान नायर (29) को शेनन ग्रेब्रिएल ने अपना शिकार बनाया। यहां से अय्यर और बवाने ने पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। अय्यर लेग स्पिनर देवेंद्र बिशु की गेंद पर शेमरोन हेटमायेर का शिकार हुए। भारत ने अपना छठा विकेट स्मित पटेल (15) के रूप में 306 के कुल स्कोर पर खोया। 

बवाने और जलज ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े और तभी नायर ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल