1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. COVID-19 के कारण स्काउटिंग की जगह ट्रेडिंग विंडो का इस्तेमाल करेगी मुंबई : जयवर्धने

COVID-19 के कारण स्काउटिंग की जगह ट्रेडिंग विंडो का इस्तेमाल करेगी मुंबई : जयवर्धने

 Reported By: IANS
 Published : Nov 15, 2020 10:00 am IST,  Updated : Nov 15, 2020 10:00 am IST

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि फ्रेंचाइजी आने वाले साल में स्काउटिंग की जगह ट्रेडिंग विंडो पर ध्यान देगी। 

COVID-19 के कारण स्काउटिंग...- India TV Hindi
COVID-19 के कारण स्काउटिंग की जगह ट्रेडिंग विंडो का इस्तेमाल करेगी मुंबई : जयवर्धने Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि चूंकि कोविड महामारी ने चीजें मुश्किल कर दी हैं इसलिए फ्रेंचाइजी आने वाले साल में स्काउटिंग की जगह ट्रेडिंग विंडो पर ध्यान देगी। 

जयवर्धने ने स्काई स्पोर्टस से कहा, "आम तौर पर हमारे पास कैम्प करने का समय और स्काउटिंग कर नई प्रतिभा खोजने का समय होता है, लेकिन दुर्भाग्यवश इस महामारी के कारण हमारे पास ज्यादा प्लानिंग करने का समय नहीं है। मुझे लगता है कि भारत अभी भी काफी हद तक लॉकडाउन में ही है।"

उन्होंने कहा, "हमें अभी भी नहीं पता कि छोटी नीलामी होगी या बड़ी नीलामी होगी। हम 12 महीनों तक मालिकों और फ्रेंचाइजी के संपर्क में रहते हैं। हमारे पास दो-तीन ट्रेडिंग विंडो हैं इसलिए हम देखेंगे कि हम किस तरह अपनी टीम को तैयार कर सकते हैं क्योंकि आपको हर साल आगे बढ़ना होता है और अलग-अलग विकल्प तलाशने होते हैं।"

जयवर्धन ने कहा कि इस बार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्होंने खिलाड़ियों से ऑड ईयर्स में जीतने वाली बात को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा, "कुछ दबाव था कि हम ईवन ईयर्स में नहीं जीत रहे हैं। हम लगातार ऑड ईयर्स में जीत रहे हैं। यह थोड़ी सी चुनौती थी। सीजन की शुरुआत में मैंने इसे खिलाड़ियों के सामने एक चुनौती के तौर पर रखा कि हमें इस बार जीतना है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल