1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली का बताया जीनियस और दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली का बताया जीनियस और दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 08, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 03:50 pm IST

कप्तान हो तो ऐसा... बल्लेबाज हो ते ऐसा... जी हां कोहली की विराट शतकीय पारी को देखकर हर कोई यही कह रहा है। विराट ने कप्तानी पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 159 गेंदों में नाबाद 160 रन बनाए।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

कप्तान हो तो ऐसा... बल्लेबाज हो ते ऐसा... जी हां कोहली की विराट शतकीय पारी को देखकर हर कोई यही कह रहा है। विराट ने कप्तानी पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 159 गेंदों में नाबाद 160 रन बनाए। 

विराट की इस बेहतरीन पारी के बाद उनके कदरदानों की लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मिंयादाद भी शामिल हो गए हैं। विराट की काबिलियत देखकर जावेद मिंयादाद ने उन्हें जीनियस बताया। मिंयादाद ने कहा 'कोहली तकनीकी रूप से काफी सक्षम हैं कि वह भारत को मुश्किल स्थितियों से बाहर निकालकर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। उनकी यह कला उन्हें महान बल्लेबाज का बनाती है।'

उन्होंने कहा, 'विराट एक या दो बार नहीं बल्कि जब भी बैटिंग पर आता है रन बनाता चला जाता है। अगर किसी बल्लेबाज की तकनीक खराब होती है, तो वह तब भी कभी-कभार रन करता हैं, लेकिन वो ऐसा हमेशा नहीं कर पाते। कोहली शानदार तकनीक उसे रन करने में मदद करती है और मेरी नजर में वह महान खिलाड़ी है। कोहली परिस्थितियों को भांप कर गेंदबाज की कमजोरियों और उसके मजबूत पक्ष को समझ लेता है और उसी के अनुसार अपनी तकनीक में परिवर्तन ले आता है। वह जीनियस है, जो दुनिया का महान बल्लेबाज है।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल