1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माइकल एथर्टन ने माना, टेस्ट क्रिकेट को बढाने के लिए होनी चाहिए भारत - पाक सीरीज

माइकल एथर्टन ने माना, टेस्ट क्रिकेट को बढाने के लिए होनी चाहिए भारत - पाक सीरीज

 Reported By: IANS
 Published : Aug 17, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 01:50 pm IST

माइकल एथर्टन का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज होने की कम से कम संभावना है और उनके अनुसार यह 'बहुत शर्मनाक' है।

Mike Atherton- India TV Hindi
Mike Atherton Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज होने की कम से कम संभावना है और उनके अनुसार यह 'बहुत शर्मनाक' है। भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी के सभी बहु राष्ट्र टूर्नामेंटों एक दूसरे के खिलाफ खेलते आ रही हैं, लेकिन 2012-13 के बाद से दोनों टीमें एक बार भी बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमों ने पिछली बाइलेटरल टेस्ट सीरीज 2007-08 में खेला था, जब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था।

एथर्टन ने स्काई स्पोटर्स क्रिकेट डॉक्यूमेंट्री में कहा, "मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूनार्मेंटों के खेलने, यहां तक कि तटस्थ स्थान पर भी खेलने संभावना कम से कम हैं।"

उन्होंने कहा, "वे एक-दूसरे का साथ खेलने से बहुत दूर लगते हैं जोकि एक बहुत शर्म की बात है क्योंकि यह एक ऐसी चीज होगी जो टेस्ट क्रिकेट को बहुत बढ़ावा देगी।"

एशिया की दो दिग्गज टीमें पिछली बार 2019 विश्व कप में एक दूसरे से भिड़ी थी जब विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था।

एथर्टन ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला अविश्वसनीय होता है और हम पिछले साल विश्व कप में ओल्ड ट्रेफर्ड में यह देख चुके हैं। मुझे लगता है कि इस मैच के लिए 600,000 आवेदन मिले और 25000 टिकट बिके थे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।