1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सफल कप्तान साबित होंगे स्मिथ: क्लार्क

सफल कप्तान साबित होंगे स्मिथ: क्लार्क

 Written By: IANS
 Published : Sep 17, 2015 10:54 pm IST,  Updated : Sep 17, 2015 10:54 pm IST

सिडनी: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि कप्तानी का असर स्टीवन स्मिथ की बल्लेबाजी पर नहीं पड़ेगा। क्लार्क ने कहा कि स्मिथ एक सफल कप्तान साबित होंगे। आस्ट्रेलिया क्रिकेट

सफल कप्तान साबित...- India TV Hindi
सफल कप्तान साबित होंगे स्मिथ: क्लार्क

सिडनी: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि कप्तानी का असर स्टीवन स्मिथ की बल्लेबाजी पर नहीं पड़ेगा। क्लार्क ने कहा कि स्मिथ एक सफल कप्तान साबित होंगे। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से ब्रैड हेडिन, क्रिस रोजर्स, रायन हैरिस, शेन वॉटसन एशेज श्रृंखला के टीम के सदस्य क्लार्क के सन्यास लेने के बाद स्मिथ को कप्तान बनाया गया और अब उनकी कप्तानी में आस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।


'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' के मुताबिक क्लार्क ने कहा, "मैं स्मिथ के लिए सकारात्मक सोचता हूं और वह अभी अपने खेल में शीर्ष पर हैं और कप्तानी के लिए यह सबसे अच्छा समय है।" उन्होंने कहा कि स्मिथ बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों को संभाल लेंगे और मुझे लगता है कि वह इसे संभाल पाने के लिए बेहतर हैं।

क्लार्क का मानना है कि उनकी टीम में काफी प्रतिभा है और वह बांग्लादेश में काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। क्लार्क ने साल 2004 में भारत के खिलाफ अपने पहले मैच में 151 रन बनाए थे और उनके अनुसार क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां सभी खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के लिए एक अवसर की जरूरत होती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल