1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बकरी के साथ सेल्फी लेकर लिखा 'सेल्फी विद विराट'

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बकरी के साथ सेल्फी लेकर लिखा 'सेल्फी विद विराट'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 30, 2018 08:03 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 08:37 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैँ। इस वजह से भारत के ही क्या पूरी दुनिया के लोग उनके मुरीद हो रहे हैं।

Michael Vaughan- India TV Hindi
 माइकल वॉन ने जन्मदिन पर बकरी के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके हद ही कर दी। इस सेल्फी में वॉन ने विराट कोहली का अपमान किया है। Image Source : FACEBOOK: @MICHAELVAUGHAN

भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने बल्ले से खूब धूम मचा रहे हैँ। इस वजह से भारत के ही क्या पूरी दुनिया के लोग उनके मुरीद हो रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन जब भी विराट के बारे में कोई ट्विट करते हैं तो उसके आगे GOAT (जिसका हिंदी में मतलब बकरी होता है) लिखते हैं। वॉन का इससे तात्पर्य Great of all time से है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन पर बकरी के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके हद ही कर दी। इस सेल्फी में वॉन ने विराट कोहली का अपमान किया है।

वॉन ने 29 अक्टूबर को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन पर वॉन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बकरी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा "मॉर्निंग ऑल, बर्थडे सेल्फी विद विराट"। इस तस्वीर में वॉन ने बकरी को विराट कोहली बताया है।

इस तस्वीर को शेयर करने के बाद कोहली के फैन्स ने फोटो पर कमेंट कर वॉन को काफी खरी-खोटी सुनाई और उन्हें लताड़ा भी।

Michael Vaughan
इस तस्वीर को शेयर करने के बाद कोहली के फैन्स ने फोटो पर कमेंट कर वॉन को काफी खरी-खोटी सुनाई और उन्हें लताड़ा भी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल