1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेतन कटौती के साथ अपने खिलाड़ियों और स्टाफ को छुट्टी पर भेजेगा मिडिलसेक्स

वेतन कटौती के साथ अपने खिलाड़ियों और स्टाफ को छुट्टी पर भेजेगा मिडिलसेक्स

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 01:46 pm IST

मीडिया में जारी विज्ञप्ति के अनुसार 27500 पाउंड से अधिक वेतन वाले मई के आखिर तक वेतन में 17 प्रतिशत कटौती को राजी हो गए हैं जबकि सीनियर प्रबंधन 20 प्रतिशत कम वेतन लेगा ।

COVID-19, COVID-19 pandemic, MIddlesex, Middlesex Cricket, Richard Goatley- India TV Hindi
MIddlesex Image Source : GETTY

इंग्लिश काउंटी टीम मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब ने कोरोना वायरस महामारी के बीच ब्रिटेन सरकार की ‘जॉब रिटेंशन’ योजना के तहत अपने अधिकांश स्टाफ, खिलाड़ियों और कोचों को छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। क्लब ने अपने स्टाफ के वेतन में कटौती की भी घोषणा की है । 

मीडिया में जारी विज्ञप्ति के अनुसार 27500 पाउंड से अधिक वेतन वाले मई के आखिर तक वेतन में 17 प्रतिशत कटौती को राजी हो गए हैं जबकि सीनियर प्रबंधन 20 प्रतिशत कम वेतन लेगा । 

क्लब के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोटले ने कहा,‘‘ हम अभूतपूर्व दौर से गुजर रहे हैं । हमें कठिन फैसले लेने होंगे जो क्लब का ही नहीं इसके कर्मचारियों का भी भविष्य सुरक्षित रखने के लिये जरूरी है ।’’ 

आपको बता दें कि इंग्लैंड में कोरोना वायरस महामारी के कारण 28 मई तक के लिए सभी तरह के क्रिकेट आयोजनों को बैन कर दिया गया है। सिर्फ इंग्लैंड में ही नहीं पूरी दुनिया में इस महामारी की वजह खेल आयोजन निरस्त पड़े हुए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल