1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के कोच मिस्बाह उल हक ने बनाई यह खास रणनीति

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के कोच मिस्बाह उल हक ने बनाई यह खास रणनीति

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 03, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 06:22 pm IST

मिस्बाह ने कहा कि मैदान की स्थिति को देखते हुए वह टीम में मौजूद तीन स्पिनरों में से दो को खेला सकते हैं। टीम के पास यासिर शाह, शादाब खान और कासिफ भाटी के रूप में तीन स्पिनर हैं। लेकिन वे इस पर अंतिम फैसला मैच से पहले लेंगे।

Misbah-ul-Haq, pakistan, England, sports, cricket- India TV Hindi
Misbah-ul-Haq Image Source : AP IMAGE

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने सोमवार को कहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में दो स्पिनरों को टीम में शामिल कर सकते हैं। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है।

मिस्बाह ने कहा कि मैदान की स्थिति को देखते हुए वह टीम में मौजूद तीन स्पिनरों में से दो को खेला सकते हैं। टीम के पास यासिर शाह, शादाब खान और कासिफ भाटी के रूप में तीन स्पिनर हैं। लेकिन वे इस पर अंतिम फैसला मैच से पहले लेंगे।

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक मिस्बाह ने वीडियोकॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, "हमें दो स्पिनर खेलाने हैं या नहीं इसे लेकर हम आज और कल पिच तथा मौसम की स्थिति पर नजरें रखेंगे। यह संभावना है और हमारे लिए अच्छी बात है।"

उन्होंने कहा, "पिच और मौसम की स्थिति हो सकता कि हमें मदद करे लेकिन फिर भी आपको अपने प्लान को अच्छे से लागू करना पड़ता है।"

पाकिस्तान एक महीने से ज्यादा से इंग्लैंड में और कोच ने कहा है कि टीम यहां की स्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हो गई है।

कोरोनावायरस के कारण खेल रुकने के बाद से पाकिस्तान की यह पहली सीरीज है जबकि इंग्लैंड वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद आ रही है।

मिस्बाह ने कहा, "जब आप लंबे समय बाद खेलते हो तो आपको कुछ घबराहट जरूर होती है, लेकिन यह स्वाभाविक है। लेकिन जैसे ही खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे यह चली जाएगी। खिलाड़ी तरोताजा हैं और खेलने को तैयार हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल