1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर बोले मिस्बाह, टीम बहुत खराब खेली

पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर बोले मिस्बाह, टीम बहुत खराब खेली

 Reported By: IANS
 Published : Oct 10, 2019 09:28 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 09:28 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक दोयम दर्जे की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं।

सरफराज और मिस्बाह- India TV Hindi
सरफराज और मिस्बाह Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक दोयम दर्जे की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं। श्रीलंका ने ओशादा फनार्डो (नाबाद 78) के बाद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने वानिंदु हसरंगा के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने यहां गद्याफी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली।

क्रिकबज ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, "उन्होंने हमें खेल के सभी विभागों में हरा दिया। श्रीलंका ने हमें एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। यह काफी निराशाजनक है और हम बहुत खराब खेले, लेकिन इसी टीम ने हमें नंबर वन बनाया था।"

मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता दोनों पदों पर काबिज मिस्बाह ने खुद का बचाव करते हुए कहा, "यदि आप मुझे दोषी मानते हैं तो मैं दस दिन पहले ही आया हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल