1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बारे में मिस्बाह से पूछा जाएगा - एहसान मनी

पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बारे में मिस्बाह से पूछा जाएगा - एहसान मनी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2020 08:19 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 08:19 pm IST

पिछले 12 महीनों में पाकिस्तान ने दो टेस्ट जीते हैं और तीन गंवायें हैं जबकि टीम ने तीन वनडे मैच में से दो और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से तीन में जीत दर्ज की। 

Misbah Ul haq will be asked about the poor performance of Pakistan team - Ehsan mani- India TV Hindi
Misbah Ul haq will be asked about the poor performance of Pakistan team - Ehsan mani Image Source : GETTY IMAGES

मनी। मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक को अपने सालाना मूल्यांकन के दौरान कुछ कड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि टीम का प्रदर्शन इंग्लैंड में काफी खराब रहा था लेकिन ऐसा लगता है कि उन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का भरोसा जारी रहेगा। 

पिछले 12 महीनों में पाकिस्तान ने दो टेस्ट जीते हैं और तीन गंवायें हैं जबकि टीम ने तीन वनडे मैच (एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया) में से दो और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों (तीन बारिश के कारण धुल गये) में से तीन में जीत दर्ज की। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : मुंबई इंडियंस से होगा कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मुकाबला, एक क्लीक में जानें KKR का पूरा शेड्यूल

हाल में टीम इंग्लैंड से टेस्ट श्रृंखला 0-1 से गंवा बैठी और टी20 श्रृंखला 1-1 से बराबर रही। कुछ पूर्व खिलाड़ियों को लगता है कि मिसबाह का बोझ कुछ कम करने के लिये उन्हें दो महत्वपूर्ण पदों से में से एक में राहत दे देनी चाहिए। 

पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा कि वे मिसबाह के साथ आगे के बारे में चर्चा करेंगे। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : जानिए डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

उन्होंने ‘डॉन’ को दिये साक्षात्कार में कहा,‘‘मिसबाह से उनके और टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछा जायेगा और भविष्य के लिये उनकी योजना क्या है। वह हमेशा ही अपने काम के प्रति जवाबदेह रहे हैं और उनकी मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतर्गत पीसीबी क्रिकेट समिति उनसे साक्षात्कार करेगी।’’   

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल