1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Aus के घातक गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने इंटरनेश्नल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया

Aus के घातक गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने इंटरनेश्नल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 17, 2015 10:03 am IST,  Updated : Nov 17, 2015 12:33 pm IST

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूर से संन्यास ले लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद वह संन्यास

मिशेल जॉनसन ने...- India TV Hindi
मिशेल जॉनसन ने इंटरनेश्नल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूर से संन्यास ले लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद वह संन्यास लेंगे।

मिशेल जॉनसन ने एक बयान जारी करके कहा कि, "मैंने महसूस किया कि यह अलविदा कहने का सही वक्त है। मैं भाग्यशाली रहा कि मेरा करियर इतना बढ़िया रहा। यह एक अच्छा सफर रहा, लेकिन यह सफर अब रुकने की कगार पर आ गया है। ऐसा करने के लिए मैंने पर्थ के क्रिकेट ग्राउंड को चुना, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत स्पेशल है।"

हाल में पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट में जॉनसन ने एक विकेट लेकर 157 रन दे डाले, जो पर्थ में खेले गए टेस्ट मैचों के इतिहास में सबसे खराब गेंदबाज़ी प्रदर्शन भी है।

जॉनसन का रिकॉर्ड:

वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे कामयाब गेंदबाज है।

  • जॉनसन ने 73 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं।
  • उन्होंने 153 वनडे में 239 विकेट लिए हैं।
  • टी-20 में 30 मैचों में 138 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल