1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने इस स्टार तेज गेंदबाज को किया टीम से बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने इस स्टार तेज गेंदबाज को किया टीम से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 14, 2018 02:59 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 02:59 pm IST

"दो दिन पहले ही मुझे कोलकाता के मालिक की तरफ से एक मैसेज आया था। मुझे कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुबंध से रिलीज किया जा रहा है।'' 

मिशेल स्टार्क- India TV Hindi
मिशेल स्टार्क Image Source : GETTY IMAGE

सिडनी: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को टीम से बाहर कर दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार्क ने बुधवार को बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें मैसेज के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि आईपीएल के अगले सीजन में वह टीम के लिए नहीं खेलेंगे।कोलकाता की टीम ने इस बार स्टार्क को 9.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। लेकिन चोट के कारण वह पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए थे। वह इससे पहले 2016 और 2017 में भी चोट के कारण लीग में नहीं खेल पाए थे। 

स्टार्क कोलकाता टीम से जुड़ने से पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम का हिस्सा थे। 28 साल के स्टार्क ने कहा, "दो दिन पहले ही मुझे कोलकाता के मालिक की तरफ से एक मैसेज आया था। मुझे कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुबंध से रिलीज किया जा रहा है। फिलहाल तो मैं घर पर रहूंगा। मेरी चोट ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली। यह अच्छा मौका होगा शरीर को तरोताजा करने का और चोट को खुद ठीक होने देने के लिए।" 

उन्होंने कहा, "अगर मैं अगले साल आईपीएल में नहीं खेलता हूं तो मेरे पास इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप के लिए खुद को तरोताजा रखने का यह अच्छा मौका होगा। इस समय मैं सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के ज्यादा से ज्यादा टेस्ट और वनडे मैच खेलना चाहता हूं।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल