1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO : एक बार फिर स्पिन के जाल में फंसे कोहली, मोईन अली ने 9वीं बार किया शिकार

VIDEO : एक बार फिर स्पिन के जाल में फंसे कोहली, मोईन अली ने 9वीं बार किया शिकार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2021 04:52 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 04:52 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

VIDEO : एक बार फिर स्पिन के...- India TV Hindi
VIDEO : एक बार फिर स्पिन के जाल में फंसे कोहली, मोईन अली ने 9वीं बार किया शिकार Image Source : GETTY

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोहली को मोईन अली ने 9वीं बार अपना शिकार बनाया। इस तरह मोईन अली कप्तान कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बन गए।

मोईन से पहले आदिल रशीद भी कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 बार अपना शिकार बना चुके हैं। 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान आदिल रशीद का शिकार बने थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के टिम साउदी के नाम दर्ज है। साउदी ने कोहली को 10 बार अपना शिकार बनाया है।

गौरतलब है कि विराट कोहली 14 अगस्त 2019 के बाद से वनडे क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। हालांकि इस दौरान उनके बल्ले से 8 बार अर्धशतक निकल चुका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल