1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर होने पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने लिया बड़ा फैसला

लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर होने पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने लिया बड़ा फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 14, 2019 09:08 am IST,  Updated : Aug 14, 2019 09:08 am IST

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में शुरू हो रहे दूसरे एशेज टेस्ट के लिए मंगलवार को टीम का ऐलान किया जिसमें ऑलराउंडर मोइन अली को शामिल नहीं किया गया। 

लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर...- India TV Hindi
लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर होने पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने लिया बड़ा फैसला  Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में शुरू हो रहे दूसरे एशेज टेस्ट के लिए मंगलवार को टीम का ऐलान किया जिसमें ऑलराउंडर मोइन अली को शामिल नहीं किया गया। टीम में जगह न बना पाने की वजह से अब मोइन अली ने क्रिकेट से ब्रैक लेने का फैसला किया है। मोइन अली के काउंटी कोच ने बुधवार को ये जानकारी दी।

बता दें कि 32 साल के मोइन अली एजबेस्टन में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। इस मैच में मोईन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों में 172 रन देकर सिर्फ 3 विकेट झटके थे और इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले अली को खराब बल्लेबाजी के कारण विश्व कप के दौरान टीम से बाहर कर दिया गया था और अब दूसरे टेस्ट से पहले उनकी जगह जैक लीच को टीम में शामिल किया गया है।

वोरसेस्टरशायर के कोच एलेक्स गिडमैन ने बताया, "मोईन ने कुछ दिन क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है। इसकी उन्हें काफी ज़रूरत है और हम पूरी तरह से उनके फैसले का सम्मान करते हैं।" गिडमैन ने आगे कहा, "मोईन को वोरसेस्टरशायर के लिए खेलना पसंद है और वह ड्रेसिंग रूम में सभी को सम्मान देता है। हम इंतजार कर रहे हैं कि वह जल्द ही वापस आए।"

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया का लॉर्ड्स में अच्छा रिकॉर्ड है और वह 2001 के बाद इंग्लिश धरती पर पहली बार एशेज जीतने के अपने अवसरों को मजबूत करने के मकसद से सीरीज में अपनी बढ़त को दोगुना करने का प्रयास करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल