1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद आमिर के बाद अब इस खिलाड़ी ने लिया टेस्ट क्रिकेस से संन्यास लेने का फैसला

मोहम्मद आमिर के बाद अब इस खिलाड़ी ने लिया टेस्ट क्रिकेस से संन्यास लेने का फैसला

 Reported By: IANS
 Published : Aug 02, 2019 09:14 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 09:14 pm IST

रियाज ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 27 मैच खेले हैं और 83 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63 रन देकर पांच विकेट है।

Wahab Riaz- India TV Hindi
Wahab Riaz Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बाद वहाब रियाज ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। पाकिस्तान के अखबार दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक वहाब ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस बारे में बात की है। वह इस मामले में औपचारिक ऐलान कनाडा टी-20 लीग में वापसी के बाद करेंगे। 

रियाज ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 27 मैच खेले हैं और 83 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63 रन देकर पांच विकेट है। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच अक्टूबर-2018 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 

आमिर के फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों-वसीम अकरम, रमीज राजा और शोएब अख्तर ने नाराजगी जताई थी, लेकिन टीम के कोच मिकी आर्थर ने कहा था कि वह आमिर के फैसले के बारे में जानते थे। 

आर्थर ने क्रिकइंफो से कहा था, "यह काफी दिनों से तय था। आमिर मुझसे इस बारे में काफी दिनों से बात कर रहे थे। उनका टेस्ट करियर उनके शरीर पर प्रभाव डाल रहा था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल