1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये मकसूद पाक टीम में, आमिर बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये मकसूद पाक टीम में, आमिर बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 30, 2018 01:37 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 01:37 pm IST

 बायें हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से यूएई में शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिये पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं बना सके।

मोहम्मद आमिर- India TV Hindi
मोहम्मद आमिर Image Source : GETTY IMAGES

कराची: बायें हाथ के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से यूएई में शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिये पाकिस्तानी टीम में जगह नहीं बना सके जबकि वकास मकसूद ने अपनी जगह बरकरार रखी है। मकसूद पिछले महीने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलने वाली पाकिस्तान ए टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वह सीनियर टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। आमिर पिछले कुछ महीने से खराब फॉर्म का सामना कर रहे हैं। 

पहला टी20 मैच 31 अक्टूबर को अबु धाबी में खेला जायेगा। दूसरा दो नवंबर और तीसरा चार नवंबर को होगा। 

पाकिस्तानी टीम: सरफराज अहमद (कप्तान) , फखर जमान, मोहम्मद हफीज, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान शानवारी, हसन अली, इमाद वसीम, वकास मकसूद, फहीम अशरफ । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल