Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी, बने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी, बने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

Reported by: IANS
Published : Sep 27, 2019 06:23 pm IST, Updated : Sep 27, 2019 06:23 pm IST

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार, अजहर ने पिछले सप्ताह अपना नामांकन दाखिल किया था। क्रिकेटर के बाद अब यह उनकी प्रशासन में एक नई पारी है।  

मोहम्मद अजरुद्दीन- India TV Hindi
Image Source : PTI मोहम्मद अजरुद्दीन

हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन शुक्रवार को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) का अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पूर्व कप्तान को चुनावों में 147-73 की विशाल बढ़त के साथ एचसीए का अध्यक्ष चुना गया है।

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार, अजहर ने पिछले सप्ताह अपना नामांकन दाखिल किया था। क्रिकेटर के बाद अब यह उनकी प्रशासन में एक नई पारी है।

अजहर ने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए हैं जबकि वनडे में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement