1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शमी ने किया पंत को ट्रोल, कहा- मोटापे का इलाज आज भी होता है

शमी ने किया पंत को ट्रोल, कहा- मोटापे का इलाज आज भी होता है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2021 07:34 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 07:34 pm IST

पंत ने ट्वीट कर शमी को बर्थडे विश किया था। पंत ने लिखा था, "शमी भाई, बॉल और उम्र दोनों तेजी से निकली जा रही है। हैप्पी बर्थडे।"

mohammad shami trolls rishabh pant about his weight- India TV Hindi
mohammad shami trolls rishabh pant about his weight Image Source : GETTY

भारतीय तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी शुक्रवार को 31 वर्ष के हो गए थे, उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ट्रोल कर दिया है। पंत ने उनको बर्थडे विश लिखा था और ट्रोल करने की कोशिश की थी। उसके जवाब में शमी ने भी पंत का मजाक उड़ा दिया। शमी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। उन्होंने द ओवल में भारतीय दर्शकों के सामने अपना जन्मदिन मनाया था।

पंत भी फील्ड पर विकेट के पीछे से मजाकिया जुमले बोलने के लिए मशहूर हैं, उन्होंने ट्वीट कर शमी को बर्थडे विश किया था। पंत ने लिखा था, "शमी भाई, बॉल और उम्र दोनों तेजी से निकली जा रही है। हैप्पी बर्थडे।"

https://twitter.com/MdShami11/status/1434265205295525891

इस पर शमी ने भी जबरदस्त जवाब दे दिया। तेज गेंदबाज ने लिखा, "अपना टाइम आएगा बेटा बॉल और उम्र को कोई नहीं रोक सका लेकिन मोटापे का ट्रीटमेंट आज भी होता है।"

T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का इस दिन होगा ऐलान, भारत के खिलाफ पहला मुकाबला

गौरतलब है कि शमी को द ओवल टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया था। उन्हें निगल की शिकायत थी। उन्होंने पहले तीन टेस्ट खेले थे और उन्होंने कुल 11 विकेट लिए। उनका बेस्ट हॉल 4/95 था, जो हेडिंग्ले टेस्ट में हुआ था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल