1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने बताया विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन का राज

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने बताया विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन का राज

 Reported By: IANS
 Published : May 14, 2021 05:53 pm IST,  Updated : May 14, 2021 05:53 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की सराहना करते हुए कहा है कि कोहली की फिटनेस और ट्रेनिंग उनके शानदार प्रदर्शन का राज है।  

Mohammad Yusuf told the secret of Virat Kohli's great performance- India TV Hindi
Mohammad Yusuf told the secret of Virat Kohli's great performance Image Source : PTI

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की सराहना करते हुए कहा है कि कोहली की फिटनेस और ट्रेनिंग उनके शानदार प्रदर्शन का राज है।

युसूफ ने यू-ट्यूब के शो क्रिकास्ट में कहा, "मैंने कोहली को अभ्यास करते नहीं देखा है लेकिन उनके ट्रेनिंग के वीडियो ट्विटर पर देखे हैं। आज के जमाने में कोई मुझसे पूछे कि मॉर्डन क्रिकेट क्या है तो मैं कहूंगा यह ट्रेनिंग है।"

उन्होंने कहा, "आज के खिलाड़ी फिट और तेज हैं, जैसे कोहली है। यही उनके शानदार प्रदर्शन का राज है।"

युसूफ ने कहा, "कोहली के नाम वनडे और टेस्ट मिलाकर 70 शतक हैं। वनडे में उन्होंने 12000 रन बनाए हैं और टेस्ट में भी 10000 रन बनाने के करीब है। टी 20 में भी उनका प्रदर्शन बेहतर है।"

उन्होंने कहा, "आज के जमाने में वह नंबर-1 बल्लेबाज हैं। मैंने पहले भी कहा है कि पिछले जमानों के क्रिकेटरों की तुलना करना गलत है। कोहली का प्रदर्शन अविश्वनीय है।"

युसूफ ने पाकिस्तान के लिए 288 वनडे में 9720 रन और 90 टेस्ट मैचों में 7530 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल