1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी ने डाली बेटी की सरस्वती पूजा की फोटो, हो गए ट्रोल

मोहम्मद शमी ने डाली बेटी की सरस्वती पूजा की फोटो, हो गए ट्रोल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2020 11:56 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 11:56 pm IST

शमी ने अपनी बेटी की सरस्वती पूजा करते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसके बाद ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बना लिया।

Mohammed Shami photos of Saraswati Puja of daughter, trolled- India TV Hindi
Mohammed Shami photos of Saraswati Puja of daughter, trolled Image Source : SHAMI INSTAGRAM

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। शमी ने अपनी बेटी की सरस्वती पूजा करते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसके बाद ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बना लिया। इस समय भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड में खेल रहे शमी ने अपनी बेटी की फोटो के साथ लिखा, "आप बहुत प्यारी लग रही हो बेटा। बहुत सारा प्यार। भगवान आपको अपना आशीर्वाद दे।"

इसके बाद ट्रोल्स ने उन पर जमकर नकारात्मक कमेंट किए। ट्रोल्स को बर्दाश्त नहीं हुआ कि शमी की बेटी अलग धर्म की होने के बाद भी पूजा कर रही है।

एक यूजर ने लिखा, "एक मुस्लिम होने के नाते आपको पूजा में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।"

एक अन्य ने लिखा, "भाई शमी, अपने नाम के आगे मोहम्मद नहीं लगाओ। मेरी यह आपसे अपील है।"

नकारात्मक कमेंट करने वालों से जुदा कई लोगों ने शमी की तारीफ भी की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल