1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम में एक बार फिर से वापसी करना चाहते हैं मोईन अली

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम में एक बार फिर से वापसी करना चाहते हैं मोईन अली

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 30, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 01:53 pm IST

मोईन अली को पिछले साल एशेज के पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।

England Cricket Team, Moeen ali, Moeen Ali news, Moeen Ali Cricket, Cricket news, England cricket- India TV Hindi
Moeen Ali Image Source : GETTY IMAGES

टेस्ट क्रिकेट से कुछ समय तक बाहर रहने के बाद अब ऑलराउंडर मोईन अली नये सिरे से शुरुआत करके इंग्लैंड की टेस्ट टीम में फिर से जगह हासिल करना चाहते हैं। इस ऑफ स्पिन ऑलराउंडर को पिछले साल एशेज के पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। 

इसके बाद उन्हें इंग्लैंड की सेंन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची से भी हटा दिया गया था। मोईन ने इसके बाद कुछ समय के लिये टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया और इस कारण न्यूजीलैंड और साथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिये उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने इस साल श्रीलंका दौरे के लिये भी खुद को अनुपलब्ध रखा था। 

यह दौरा कोरोना वायरस महामारी के कारण बीच में ही रद्द करना पड़ा था। अब तक 60 टेस्ट मैचों में 181 विकेट लेने वाले मोईन फिर से टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं हालांकि इसके लिये उन्हें साथी स्पिनर जैक लीच और डॉम बेस से कड़ी चुनौती मिलेगी। 

मोईन ने वीडियो लिंक के जरिये पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर मुझे कल टीम में शामिल किया जाता है तो मैं हां कहूंगा। मैं अब किसी भी तरह की क्रिकेट खेलने के लिये उपलब्ध रहूंगा। मुझे अब भी टीम में जगह बनाने की उम्मीद है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मैंने नयी शुरुआत की है। पिछले एक साल में जो कुछ हुआ उससे संभवत: मैं बेहतर गेंदबाज बन गया हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल