1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोंटी पनेसर ने की भविष्यवाणी, भारत जीत सकता है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब

मोंटी पनेसर ने की भविष्यवाणी, भारत जीत सकता है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब

 Edited By: IANS
 Published : Mar 06, 2021 06:31 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 06:31 pm IST

भारत का इस चैंपियनशिप के फाइनल में सामना न्यूजीलैंड से होगा जो पहले ही खिताबी मुकाबले में जगह बना चुका है।

Monty Panesar, World Test Championship, sports, cricket- India TV Hindi
indian cricket team  Image Source : BCCI.TV

इंग्लैंड के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर का कहना है कि उनके ख्याल से भारत इस साल जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत सकता है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीती और इसके साथ ही वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया।

भारत का इस चैंपियनशिप के फाइनल में सामना न्यूजीलैंड से होगा जो पहले ही खिताबी मुकाबले में जगह बना चुका है। दोनों टीमों के बीच लंदन के लॉर्डस मैदान पर 18 से 22 जून तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2021 का शेड्यूल आया सामने, गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी का है इंतजार !

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए यहां आए पनेसर ने आईएएनएस से कहा, "मेरी राय में भारत पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत सकता है। भारत एक अच्छी टीम है और उसने हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड भी अच्छी टीम है।"

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा पहुंचता है। लेकिन यहां स्पिन गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है। मुझे लगता है कि फाइनल मुकाबला चार-पांच दिन चले क्योंकि यह पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल होगा। मेरी राय में इस मैच में सपाट पिच होगी।"

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng, 4th Test : भारत के खिलाफ 3-1 से सीरीज गंवाने के बाद छलका जो रूट का दर्द

38 वर्षीय पनेसर ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैचों में 167 विकेट झटके हैं। पनेसर ने 2006 में नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल